देखिए कौन है ये गायक जिसके Jasprit Bumrah दीवाने हैं!




ना तो ये Diljit Dosanjh (दिलजीत दोसांझ) है। ना Sidhu Moose Wala (सिद्धू मूसे वाला)। यानी ना तो ये पंजाब का सबसे रईस सिंगर हैं। और ना ही ये पंजाब का सबसे मशहूर सिंगर। फिर भी Karan Aujla (करण औजला) के सितारे बुलंद हैं। सिर्फ़ 27 साल का है। कनाडा और यूके में इसकी धूम मची हुई है। लेकिन अब Karan Aujla (करण औजला) की प्रसिद्धि का एक कारण ये भी है कि ख़ुद Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) उनके गानों को बहुत पसंद करते हैं। Jasprit Bumrah (जसप्रीत बुमराह) ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें वो बांग्लादेश की श्रृंखला से पहले अभ्यास कर रहे हैं। पीछे बुमराह ने संगीत करन का लगाया है। देखिए और सुनिए तो ज़रा। इससे पहले जब इंडिया ने T20 की ट्रॉफी जून में जीती थी, तब भी ट्रॉफी उठाई हुई अपनी फोटो बुमराह ने सोशल मीडिया पर डाली थी, करन के एक गाने की धुन के साथ। वैसे आप गाने सुनिए, क्रिकेटराशि को तो इस बात की ख़ुशी है कि अभ्यास सत्र में बुमराह पहले की तरह फिट और घातक गेंदबाज़ी कर रहे हैं। लगे रहो बुमराह भाई। चक दो फट्टे।